काशीपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत -शिनाख्त नहीं

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे एक राहगीर को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच एक व्यक्ति पैदल काशीपुर हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहगीर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


घटना की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई चंदन बिष्ट और एएसआई नवीन जोशी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार


इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि शव अत्यधिक क्षत-विक्षत होने के कारण पहचान में दिक्कत आ रही है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, वाहन की पहचान और चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119