दो लाख की अफीम और स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार
अल्मोड़ा। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.14 किलोग्राम अफीम और 106 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत 32 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के नेतृत्व में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के तहत जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में रविवार की रात कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी टीम ने करबला तिराहे के पास चेकिंग के दौरान शुभम सिंह बिष्ट (29) निवासी नैनीताल के कब्जे से 106 ग्राम स्मैक व सिक्की खान निवासी बरेली के कब्जे से 1.14 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त शुभम सिंह बिष्ट मूल रूप से लमगड़ा, अल्मोड़ा का निवासी है और बरेली से स्मैक और अफीम लाकर छोटे-छोटे पुड़ियों में बेचता था। इस कार्य में उसने सिक्की खान को भी शामिल कर रखा था। जांच में यह भी पता चला कि शुभम सिंह बिष्ट के खिलाफ नैनीताल जिले में पहले से एनडीपीएस एक्ट और अन्य मामलों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है। इस दौरान कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम में एसआई संतोष तिवारी, कैलाश चंद्र, राकेश भट्ट और इंद्र कुमार शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश