पति की नौकरी लगाने का झांसा देकर पत्नी से ठगे दो लाख

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। महाराष्ट्र के एक साइबर ठग ने महिला से उसके पति को मर्चेंट नेवी में नौकरी लगाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए। ठग की बातों में आकर आमबाग की महिला ने ऑनलाइन माध्यम से कुल दो लाख रुपये डाल लिए। पुलिस ने ठग पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

टनकपुर के आमबाग निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। बताया कि जिसमें उसने अपनी पहचान पुणे, महाराष्ट्र निवासी सुरेंद्र सिंह होना बताया। कॉल पर उसने महिला से उसके पति को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिए जाने के बाद विदेश भेजे जाने की बात कही। जिस पर महिला ने भरोसा कर ठग के खाते में दो लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से डाल दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी एसएचओ बीएस बिष्ट ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर महाराष्ट्र के युवक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119