स्कूल ड्रेस में होटल के कमरे से मिलीं दो नाबालिग छात्राएं -रामनगर में हड़कंप, होटल सील, जांच शुरू
रामनगर के कानियाँ क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल के कमरे से स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्राएं मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार कानियाँ क्षेत्र स्थित एक होटल में स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग छात्राएं मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं शहर के एक इंटर कॉलेज की हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसे गंभीरता से उठाया, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर जोगा सिंह ने मौके पर कार्रवाई करते हुए छात्राओं के साथ मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाया गया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिग छात्राओं का इस तरह होटल में पाया जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि होटल संचालक ने बिना उचित पहचान पत्र के कमरा दे दिया, जो कि बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने बताया कि रामनगर के हिम्मतपुर डोटियाल क्षेत्र में स्थित कोजी कैफे होटल और होमस्टे की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर वे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जहां दो नाबालिग छात्राएं स्कूल ड्रेस में होटल के कमरे में मिलीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि होटल संचालक ने न तो छात्राओं की आईडी ली और न ही कोई जांच की। यहां तक कि मौके पर हुक्का बार भी संचालित हो रहा था, जहां बच्चों के हाथ में हुक्का तक देखा गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि दोनों छात्राएं नाबालिग हैं, इसलिए पूरे मामले की संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल