रिश्वतखोरी : 30 हजार लेते दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

खबर शेयर करें 👉


उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक किसान से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में उप निरीक्षक (दरोगा) समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद की गई।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, मोतीपुर थाना क्षेत्र के मटेही कला निवासी किसान निजामुद्दीन ने देवीपाटन मंडल के महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय के भ्रष्टाचार निरोधक प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


शिकायत में किसान ने बताया कि उसके मकान के बरामदे में गड्ढा बना हुआ था और बेटी की शादी के कारण उसे भरने के लिए सात जनवरी को ठेला गाड़ी से मिट्टी ला रहा था। इसी दौरान मोतीपुर थाने के उप निरीक्षक अमरेश गिरी और हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव ने उसे रास्ते में रोक लिया और अवैध खनन के मामले में फंसाने की धमकी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत ली। मामले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक इकाई और संबंधित क्षेत्राधिकारी द्वारा कराई गई, जिसमें शिकायत सही पाई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119