काठगोदाम में दो सगे भाइयों ने खाया जहर, बड़े भाई की मौत -छोटा भर्ती

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मध्य प्रदेश के दो सगे भाइयों ने जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार, बलूटी रोड के पास कुछ मजदूरों ने दो युवकों को बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़े देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने बड़े भाई शिवेश मिश्रा (22 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई बृजेश मिश्रा (20 वर्ष) का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार

थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि दोनों युवक रीवा (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

अधिकारियों ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद ही आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119