बंद घर में चोरी का खुलासा, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने बंद घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को बिहार के शिवान जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सोना, नकदी और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है।


पुलिस के अनुसार यह मामला 18 दिसंबर का है। थपलिया, अल्मोड़ा निवासी महेन्द्र सिंह देवड़ी ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर बताया था कि परिवार की अनुपस्थिति में अज्ञात व्यक्ति ने घर का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और पर्स में रखे लगभग 16 हजार रुपये चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन अध्ययन करने के साथ ही सुरागरसी-पतारसी की। इसके बाद बुधवार को आरोपी संजय तिवारी (49 वर्ष) निवासी नथनपुर, थाना गौतम नगर, जिला शिवान (बिहार) को शिवान से गिरफ्तार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर सात ग्राम पीली धातु, 4010 रुपये नकद तथा दो कंबल बरामद किए गए। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस टीम में धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा, कांस्टेबल राकेश खेतवाल एवं कांस्टेबल गिरीश प्रसाद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119