दो साल बाद श्रद्धालुओं के लिए खुले जागेश्वर धाम के कपाट-
अल्मोड़ा। कोरोना काल के समय से करीब दो साल बाद जागेश्वर धाम में सभी प्रमुख मंदिरों के गर्भगृह के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आज रविवार 27 फरवरी से खुल जाएंगे। अब देश-विदेश से आने वाले भक्त गर्भगृह पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक भी कर सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन पूजा पर भी लगी रोक हटा दी गई है। इससे जागेश्वर धाम के प्रति आस्था रखने वाले लाखों भक्त और स्थानीय पुजारियों ने राहत की सांस ली है।
दरअसल, कोरोना संक्रमण को देखते हुए मई 2020 में जागेश्वर धाम स्थित जागेश्वर, महामृत्युंजय, पुष्टि देवी, केदारनाथ आदि प्रमुख मंदिरों के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके चलते दो साल से श्रद्धालु गर्भगृह पहुंचकर शिव का जलाभिषेक नहीं कर पा रहे थे। पुजारियों की ओर से मंदिर के खुले प्रांगण में टेंट लगाकर श्रद्धालुओं के लिए पूजा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत— साइबर जांच शुरू
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा