दो युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज  

खबर शेयर करें 👉

सीमावर्ती गांव में दो युवकों ने एक किशोरी को हवस का शिकार बनाकर उसे गर्भवती बना दिया। पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी

 खटीमा विकासखंड के एक गांव निवासी एक पीडि़त ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि यहां के ही दो युवकों ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ तीन महीने से भी पहले दुष्कर्म किया और इसके बाद भी दोनों युवकों ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया, जिससे किशोरी तीन माह की गर्भवती है। पीडि़त ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की मांग की है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शानू और धर्मपाल के खिलाफ धारा 376 आईपीसी और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उपनिरीक्षक मनोज देव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119