कौसानी भ्रमण पर आए दो युवकों की सोमेश्वर कोसी नदी में डूबने से मौत, एक मृतक की 8 जून को हुई थी शादी 

खबर शेयर करें 👉

सोमेश्वर। द्वाराहाट से कौसानी रुद्रधारी भ्रमण कर कोसी नदी में नहाने सोमेश्वर पहुंचे छह युवक  रनमन व सिमखोला गांवों के मध्य इकलेश्वर स्थान के तालाब में पहुंचे, जहां पर तालाब की गहराई का अंदाजा न होने से दो युवाओं की डूबने से मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

जिसमें धीरज रौतेला पुत्र देवेन्द्र रौतेला उम्र 26 वर्ष, पंकज रौतेला पुत्र श्याम सिंह रौतेला उम्र 27 वर्ष, महेंद्र सिंह राणा पुत्र पूरन सिंह राणा उम्र 26 वर्ष, देवेन्द्र सिंह राणा पुत्र बहादुर सिंह राणा उम्र 25 वर्ष, नीरज रौतेला पुत्र श्याम सिंह रौतेला उम्र 24 वर्ष और पंकज रौतेला पुत्र विशनसिहं रौतेला उम्र 25 वर्ष यहां पहुंचे। जिसमें उपरोक्त धीरज रौतेला पुत्र देवेन्द्र रौतेला उम्र 26 वर्ष और पंकज रौतेला पुत्र श्याम सिंह रौतेला उम्र 27 वर्ष की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि मृतक पंकज रौतेला की शादी इसी माह 8 जून को हुई है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर ने उपरोक्त युवाओं के परिजनों को बुलवाकर कर पंचनामा भरकर शव पीएम हेतु अल्मोड़ा भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119