ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। रविवार को चारूबेटा निवासी नन्हे खां (41) पुत्र मुस्ताक खां चारूबेटा गांव के पास ही रेलवे टै्रक पर जा रहा था। इस दौरान युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उप चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर युवक की मौत की सूचना अस्पताल प्रबन्धन ने पुलिस को दी। अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है।  

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119