UK-विद्युत पोल में करंट लगने से ग्रामीण की मौत का आरोप -विभाग ने लीकेज से किया इनकार
बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र के मलसूना गांव के सौक्योड़ा तोक में 66 वर्षीय लक्ष्मण सिंह राठौर पुत्र स्व. त्रिलोक सिंह राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मौत का कारण करंट लगना बताया है। सूचना पर पहुंची कमेड़ीदेवी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
मृतक की पत्नी हेमा राठौर ने बताया कि उनके पति कई दिनों से आंगन में लगे विद्युत पोल और पास के नल में करंट लीकेज होने की बात कह रहे थे। मृतक के पुत्र उमेद राठौर (32) ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की ढिलाई के कारण उनके पिता की जान चली गई। उन्होंने परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान सुरेंद्र राठौर ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की पैरवी की है।
विद्युत विभाग के एसडीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विद्युत आपूर्ति बंद कराकर टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। जांच के दौरान विद्युत पोल में करंट लीकेज की पुष्टि नहीं हुई है। करंट पोल से लगा, घर की वायरिंग से या किसी अन्य माध्यम से, इसकी गहन जांच की जा रही है। जेई ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला विद्युत सुरक्षा विभाग को सौंपा जाएगा, जहां से घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।
– सुरेंद्र सिंह भंडारी, एसडीओ, विद्युत विभाग
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
