uk…शादी का झांसा, सत्संग से शुरू हुआ रिश्ता और फिर दुष्कर्म का आरोप -हाईकोर्ट से आरोपी को मिली जमानत

खबर शेयर करें 👉

..

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ गैरी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे राहत दे दी। न्यायमूर्ति की एकलपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।

मामले के अनुसार आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ गैरी ने हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल कर कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है। उसके खिलाफ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी 18 मार्च 2026 से जेल में बंद था और उसने अदालत से जमानत की मांग की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

वहीं शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से दर्ज तहरीर में कहा गया कि आरोपी पंजाब के मोहाली सेक्टर-71 का निवासी है। पीड़िता और आरोपी की पहली मुलाकात 9 जून 2023 को एक गुरुजी के सत्संग में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच परिचय बढ़ा और आरोपी धार्मिक आस्था दिखाकर पीड़िता के करीब आ गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

आरोप है कि सितंबर 2023 में आरोपी देहरादून स्थित पीड़िता के घर पहुंचा। इस दौरान जब पीड़िता रसोई में चाय-नाश्ता बनाने गई तो आरोपी जबरन वहां पहुंच गया और उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी को जमानत दे दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119