UK…बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त मौत का मोड़ : तेज रफ्तार स्कूटी ट्रक से भिड़ी, युवक की गई जान

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा नगर के लोअर माल रोड स्थित एसएसजे परिसर गेट के पास सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों दोस्त जन्मदिन की पार्टी मनाकर स्कूटी से घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने दोस्त विजय कुमार का जन्मदिन मनाने के लिए होटल गए थे। देर रात दोनों स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान न्यू इंदिरा कॉलोनी के पास तीखे मोड़ पर उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी तेज रफ्तार में थी और दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप आर्या के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि विजय कुमार के पैर और छाती में चोट लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज स्थित बेस अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने संदीप की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं विजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119