उत्तराखंड…हल्द्वानी में अब आसमान से होगी निगरानी, जाम और हुड़दंग पर ड्रोन की पैनी नजर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने पर्यटन सीजन, कैंची धाम मेले और आगामी त्योहारों को देखते हुए अब हाईटेक निगरानी व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी की पहल पर पुलिस मुख्यालय से मिले अत्याधुनिक ड्रोन अब जिले में ट्रैफिक और कानून व्यवस्था संभालने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल की मौजूदगी में ड्रोन का सफल परीक्षण किया गया। पुलिस के मुताबिक ये एडवांस्ड ड्रोन करीब दो किलोमीटर की हवाई दूरी तक निगरानी करने और लगातार 40 मिनट तक उड़ान भरने में सक्षम हैं। खास बात यह है कि ड्रोन से कंट्रोल रूम को लाइव विजुअल्स मिलेंगे, जिससे जाम, भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

पर्यटन सीजन में नैनीताल, भवाली, कैंची धाम और पहाड़ी मार्गों पर लगने वाले भारी जाम से निपटने में यह तकनीक गेमचेंजर साबित हो सकती है। पुलिस का कहना है कि जहां मौके पर फोर्स पहुंचने में समय लगता है, वहां ड्रोन पहले स्थिति का आकलन करेंगे और तुरंत पुलिस टीम रवाना की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

सिर्फ ट्रैफिक ही नहीं, बल्कि कैंची मेला, धार्मिक आयोजनों, जुलूसों और प्रदर्शनों के दौरान भी ड्रोन से भीड़ की निगरानी की जाएगी। पुलिस असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर भी अब आसमान से नजर रखेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

ड्रोन परीक्षण के दौरान निरीक्षक पुलिस दूरसंचार राजकुमार बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह और तकनीकी टीम मौजूद रही। नैनीताल पुलिस का मानना है कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण दोनों को ज्यादा प्रभावी बनाया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119