uk-सम्मोहन’ का झांसा देकर महिला से ठगी -सात हजार रुपये और मोबाइल के बाद घर से मंगाए जेवर-नकदी
रुद्रपुर। रम्पुरा के वार्ड 25 में शनिवार शाम बाजार से घर लौट रही एक महिला के साथ कथित तौर पर सम्मोहन के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। तीन अज्ञात युवकों ने रास्ते में महिला को रोककर बातचीत शुरू की और कथित तौर पर उसे अपने झांसे में ले लिया।
आरोप है कि युवकों ने महिला से पहले सात हजार रुपये और मोबाइल फोन ले लिया। इसके बाद महिला उनके प्रभाव में आकर घर पहुंची और वहां से नकदी व जेवरात लेकर वापस युवकों के पास पहुंच गई। महिला ने घर से लाए जेवरात और नकदी भी तीनों युवकों को सौंप दिए।
युवकों के वहां से जाने के बाद महिला को होश आया तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद उसने आसपास आरोपितों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
पीड़िता रामवती पत्नी महेंद्र ने पुलिस से आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और जेवरात बरामद कराने की मांग की है।
एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा