UK…ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। एक विवाहिता ने अपने ननदोई पर पति की गैरमौजूदगी में कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने ननदोई के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता ने बताया कि उसकी ननद और ननदोई भी ससुराल में रहते हैं। आरोप है कि ननदोई उस पर गलत नजर रखता था। विरोध करने पर सास ने उल्टा उस पर ननदोई को बदनाम करने का आरोप लगाया। इसके बाद पति, सास, ससुर और ननद ने कई बार उसके साथ मारपीट की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में मनाया गया एनडी तिवारी का 101वां जन्मदिवस -विकास में योगदान को किया याद

विवाहिता का आरोप है कि ससुरालियों के रवैये से ननदोई के हौसले बढ़ गए। 24 नवंबर 2025 की रात उसका पति घर पर नहीं था। इसी दौरान ननदोई उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर

महिला ने बताया कि घटना के बाद उसने मायके में फोन कर पूरी जानकारी दी और इसके बाद मायके चली गई। आरोप है कि उसके मोबाइल में आरोपियों से संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो फुटेज मौजूद थे, जिन्हें ससुराल पक्ष के लोगों ने मोबाइल तोड़कर नष्ट कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन

विवाहिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी हत्या की आशंका भी जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119