उत्तराखंड : गोरापड़ाव डकैती कांड में हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई -एक और आरोपी गिरफ्तार
-लूटी गई पीली धातु की चेन और 15 हजार रुपये बरामद, अब तक नौ आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गई डकैती के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन और 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 की शाम डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में 10-12 हथियारबंद लोगों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
वादी नारायण दास निवासी अंबा बिहार, तीनपानी, हल्द्वानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हथियारबंद बदमाशों ने गोरापड़ाव, तीनपानी स्थित उनके कार्यालय एवं गैराज में डकैती डालकर करीब आठ लाख रुपये, 12 मोबाइल फोन तथा सोने की तीन चेन और अंगूठी आदि लूट लीं। तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा संख्या 284/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) में मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी ने गठित की थी विशेष टीम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब 50 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की थी। टीम में एसपी अपराध एवं यातायात, एसपी हल्द्वानी, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी सहित विभिन्न थाना प्रभारियों, एसओजी, साइबर टीम और अपराध विशेषज्ञों को शामिल किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस के जरिए आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया। मामले में यश सिडाना, वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू, रखवीर सिंह, अमनदीप सिंह, शिवराज सिंह, अफजल मलिक, साहब सिंह उर्फ साबी और गुरवंत सिंह उर्फ गोपी को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गलफार गेट से दबोचा गया गुरजन्ट सिंह
अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और सुरागरसी के आधार पर 5 सितंबर 2026 को गलफार गेट, चोरगलिया से गुरजन्ट सिंह उर्फ जिन्टा (32) पुत्र दर्शन सिंह, निवासी वार्ड नंबर आठ, गणेश मंदिर, थाना सितारगंज, ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे में रखी गले की पीली रंग की चेन और 500-500 रुपये के 30 नोट, कुल 15 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस ने मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) और 317(3) की बढ़ोतरी भी की है। पुलिस के अनुसार मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कोतवाली हल्द्वानी
- संतोष बिष्ट, कोतवाली हल्द्वानी
- कांस्टेबल अरुण राणा, कोतवाली हल्द्वानी
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uk-सम्मोहन’ का झांसा देकर महिला से ठगी -सात हजार रुपये और मोबाइल के बाद घर से मंगाए जेवर-नकदी
UK…ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा