उत्तराखंड–डेढ़ लाख की स्मैक संग तीसरी बार दबोचा गया “मरिया” -बागेश्वर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 4.99 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने 24 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ मरिया पुत्र स्वर्गीय गोपाल राम निवासी घटबगड़ वार्ड, थाना एवं जिला बागेश्वर को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.99 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली लाया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी दो बार एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। इसके बावजूद वह फिर से नशे के कारोबार में सक्रिय था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने जिले में युवाओं के बीच बढ़ते नशे के जाल को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119