uk : नानकमत्ता से पिथौरागढ़ स्मैक लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -24.4 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
पिथौरागढ़। तराई क्षेत्र नानकमत्ता से स्मैक खरीदकर सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24.4 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस उससे नशे के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को ऐंचोली बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद वासिद निवासी आमलपुर गजरौला, थाना बिथरी, बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी लिन्ठ्यूड़ा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नानकमत्ता से एक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर पिथौरागढ़ लाया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस नशे की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति और उससे जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
कोतवाल ललित मोहन जोशी ने आमजन से नशामुक्त समाज बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आसपास चरस, स्मैक या अन्य नशीले पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल मानस हेल्पलाइन 1933 या पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
कार्रवाई करने वाली टीम में ऐंचोली चौकी प्रभारी कमलेश चंद्र जोशी, अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह, कांस्टेबल नवींद्र प्रसाद, दिगंबर सिंह और गौरव सिंह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uk…बिना मान्यता चल रहे मदरसों पर सरकार की कार्रवाई तेज -देहरादून-हल्द्वानी में तीन मदरसे सील
uk…कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती का वीडियो बनाने का आरोप -होने वाले पति को भेजा वीडियो