UK…तेज रफ्तार का तांडव: कार की भीषण टक्कर से पुलिया के नीचे गिरे वाहन, ई-रिक्शा चालक की मौत

खबर शेयर करें 👉

बरहैनी-हल्द्वानी मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर उस समय देखने को मिला, जब पीछे से आ रही एक कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया के नीचे जा गिरे। हादसे में गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला समेत कई अन्य लोग घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हादसा बरहैनी स्थित इंटर कॉलेज के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हल्द्वानी की ओर से तेज गति से आ रही कार ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा सड़क पर कई फीट तक घिसटता चला गया और कार भी अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा पलटी।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

हादसे में महिला सहित चार से पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक अमर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी बरहैनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119