उत्तराखंड -भवाली में दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी कार, एक ही परिवार समेत 5 लोगों की मौत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भवाली सेनिटोरियम के निकट गुरुवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों समेत कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में पति-पत्नी, उनका बेटा और बेटी शामिल हैं। परिवार का रहने वाला था, जबकि वाहन चालक निवासी बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास रोड पर ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले एक महिंद्रा कार नंबर यूपी32क्यूयू-1874 अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे, जो धार्मिक यात्रा या दर्शन के सिलसिले में जा रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ, एसएसबी और स्थानीय लोगों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। कार के गहरी खाई में गिरने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन टीमों ने कठिन परिस्थितियों में सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी 45 वर्षीय पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल, 19 वर्षीय पुत्र वासु चुफाल और 12 वर्षीय पुत्री रवी चुफाल निवासी खटीमा के रूप में हुई है। वहीं कार चालक 34 वर्षीय अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर, एलपीजी गोदाम, आलमनगर, लखनऊ की भी हादसे में मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भवाली भेज दिया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ अन्य आवश्यक जानकारियां जुटाने में लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119