Uk…हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा : गड़ासा लेकर छत पर चढ़ा युवक, घंटों दहशत में रहा इलाका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के दो नहरिया इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक हाथ में गड़ासा लेकर घर की छत पर चढ़ गया और खुद को व आसपास आने वालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा। युवक के उग्र व्यवहार से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन युवक के हाथ में गड़ासा होने के कारण कोई भी उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। काफी देर तक युवक छत की रेलिंग पर चढ़कर हंगामा करता रहा, जिससे आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से पिथौरागढ़ का निवासी है। उसके पिता सेना में तैनात हैं, जबकि युवक बैंगलोर में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अचानक सुबह उग्र हो गया और छत पर चढ़कर चिल्लाने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पुलिस ने काफी मशक्कत, सूझबूझ और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर काबू में लिया। प्रारंभिक जानकारी में युवक के डिप्रेशन में होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119