UK…शादी से इनकार पर किशोरी ने लगाई आग -हल्द्वानी के एसटीएच में मौत
हल्द्वानी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फिर रिश्ता तोड़ने के आरोप से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर की एक किशोरी ने कथित तौर पर शादी से इनकार किए जाने से आहत होकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी की हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार बरेली जिले के शीशगढ़ निवासी राकेश ने किशोरी को शादी का भरोसा दिया था। आरोप है कि 25 अप्रैल को वह किशोरी को ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।
मृतका के भाई ने बताया कि आरोपी के रवैये से आहत होकर किशोरी ने 26 अप्रैल को अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल रामपुर में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में हल्द्वानी रेफर किया गया था।
मामले में मृतका के परिजनों ने खजुरिया थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग
कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद
UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा