देहरादून में 25 करोड़ की निवेश ठगी! 5-10% मुनाफे का लालच देकर कंपनी फरार, मास्टरमाइंड विदेश भागा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। रायपुर थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के अनुसार एक कंपनी ने लोगों को हर महीने 5 से 10 प्रतिशत तक मुनाफे का लालच देकर करीब 25 करोड़ रुपये की रकम हड़प ली। मामले में मुख्य आरोपी नवीन सिंह नेगी समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


आरोप है कि आरोपी पिछले दो वर्षों से लोगों को कंपनी को पूरी तरह वैध और सुरक्षित बताकर निवेश के लिए फंसा रहे थे। निवेशकों को भरोसा दिलाया गया कि छह महीने बाद पूरी मूल रकम बिना किसी कटौती के वापस कर दी जाएगी। इसके लिए बिजनेस आईडी और 10 हजार रुपये तक का लाइसेंस शुल्क भी वसूला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


किद्दूवाला निवासी दुर्गा बहादुर गुरुंग की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने देहरादून के बड़े होटलों में सेमिनार आयोजित किए, ऑनलाइन मीटिंग करवाईं और लोगों को भारी मुनाफे के सपने दिखाए। शुरुआत में कुछ निवेशकों को प्लॉट और पोस्ट डेटेड चेक देकर भरोसा भी दिलाया गया, लेकिन बाद में सब कुछ फर्जी साबित हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2025 में कंपनी अचानक बंद हो गई और निवेशकों को रकम लौटाने के नाम पर लगातार गुमराह किया जाता रहा। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी नवीन सिंह नेगी करीब तीन महीने पहले विदेश भाग चुका है।


इस ठगी का दायरा रायपुर तक सीमित नहीं है। नथुवावाला, बालावाला, अजबपुर कलां और गढ़ी कैंट समेत कई इलाकों के लोग इसकी चपेट में आए हैं। पुलिस को आशंका है कि जांच बढ़ने पर अन्य जिलों से भी पीड़ित सामने आ सकते हैं और ठगी का आंकड़ा कई गुना बढ़ सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


इससे पहले भी एलयूसीसी कंपनी निवेश के नाम पर करीब 400 करोड़ रुपये की ठगी कर चुकी है। ऐसे में एक बार फिर बड़े रिटर्न के लालच में लोगों की गाढ़ी कमाई डूबने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119