UK…बाजार गई विवाहिता रहस्यमयी ढंग से लापता -तीन दिन बाद पति पहुंचा थाने

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। बाजार जाने के लिए घर से निकली एक विवाहिता रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। तीन दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। परेशान पति ने आखिरकार पुलिस की शरण लेकर पत्नी की तलाश की गुहार लगाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी तीन दिन पहले घर से बाजार में सामान लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन विवाहिता का कहीं पता नहीं चल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

उपनिरीक्षक आशीष नेगी ने बताया कि विवाहिता की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119