मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर जा रहा टैंकर गज्जी बैंड के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

जानकारी के अनुसार 112 कंट्रोल रूम को टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। खाई अत्यधिक गहरी होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने किसी तरह घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

मृतक चालक की पहचान अक्षय असवाल (25) पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है। हादसे की सूचना परिजनों और टैंकर मालिक को दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119