UK…गौलापार में संदिग्ध मौत पर उठे सवाल -पुलिस को बिना बताए युवक का कर दिया अंतिम संस्कार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में एक 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार किए जाने से मामला चर्चा का विषय बन गया है। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यदि शिकायत मिलती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार गौलापार निवासी युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था और घर में भी विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि देर रात युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया, लेकिन पुलिस या डायल 112 को सूचना नहीं दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

बताया गया कि रातभर शव घर में रखा गया और सुबह करीब छह बजे परिजन चुपचाप शव को घाट ले गए, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों या आसपास के लोगों की ओर से भी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।

मामला तब सामने आया जब पुलिस को अनौपचारिक रूप से इसकी जानकारी मिली। एसएचओ काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की बात सामने आई है, लेकिन परिजनों ने पुलिस को बिना बताए अंत्येष्टि कर दी। उन्होंने कहा कि यदि परिजनों या किसी अन्य पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119