UK…मायावती में दांतों के रोगियों के लिए सुनहरा मौका -25 जून से लगेगा 6 दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर
लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती स्थित धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला के तहत 25 जून से 30 जून तक विशेष दंत रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दांतों और मुख संबंधी विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श एवं उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।
चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने बताया कि शिविर के सफल संचालन के लिए पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्मल मुखर्जी, डॉ. स्मृति वायन और डॉ. प्रीति विशेष रूप से मायावती पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम दांतों की विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे मरीजों का परीक्षण कर उचित उपचार प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि दांतों और मुख संबंधी बीमारियों का समय पर इलाज बेहद जरूरी है, क्योंकि लापरवाही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार