Uknews…पिंडारी ट्रैक पर रहस्यमयी गुमशुदगी : लापता पर्यटक की तलाश में जंगल, नदी और पहाड़ छान रही पुलिस

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग मार्ग पर लापता हुए पर्यटक की तलाश में बागेश्वर पुलिस का सघन रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में पुलिस और संयुक्त रेस्क्यू टीमें दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार खोजबीन कर रही हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कपकोट में मु.अ.सं. 38/2026 के तहत धारा 140(3) बीएनएस में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस गुमशुदगी के सभी संभावित पहलुओं की जांच करते हुए खोज अभियान को भी तेज गति से आगे बढ़ा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

शनिवार को पुलिस एवं संयुक्त रेस्क्यू टीमों ने जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में पिंडर नदी के किनारों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। टीमों ने आसपास के संवेदनशील इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप -नगर निगम कर्मी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा स्वयं पूरे अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का कहना है कि पर्यटक की तलाश के लिए सभी संभावित स्थानों पर खोज जारी है और उसे सकुशल तलाशने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119