UKnews-जहरीला पदार्थ खाने से 21 वर्षीय युवती की मौत -घटना की वजह तलाश रही पुलिस

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। विकासखंड गरुड़ के लौबांज गांव में सोमवार देर शाम 21 वर्षीय युवती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-हाथी का वीडियो बनाना पड़ा भारी-थार कार को सूंड से पलटने की कोशिश, बाल-बाल बची कार

लौबांज निवासी लता पुत्री दीप चंद्र ने सोमवार देर शाम घर के कमरे में अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल बैजनाथ अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस के अनुसार, युवती की हालत गंभीर होने के कारण घटना के संबंध में उससे अधिक जानकारी नहीं मिल सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किच्छा और सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना 7 अक्टूबर को -सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी हुई संशोधित सूचना

गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-534 टिन अवैध लीसा बरामद, वाहन सीज करने की कार्रवाई

परिजनों के अनुसार उन्हें युवती के इस कदम के पीछे की वजह की जानकारी नहीं है। अचानक हुई घटना से परिवार के लोग भी हैरान हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119