UK News -खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी काल! हल्द्वानी में दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय समीर उर्फ टिंकू निवासी बैकनपुर शक्तिफार्म, ऊधमसिंह नगर अपने साथी 40 वर्षीय चंदन पांडे निवासी कमलुवागांजा, मुखानी के साथ बाइक से लामाचौड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर गुजरौड़ा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा घुसे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल चंदन पांडे को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल