Uk…झूठी कॉल से दौड़ाई पुलिस -खुद निकला नशे में धुत, मकान मालिक पर ₹5000 का चालान

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा /लमगड़ा। थाना क्षेत्र में डायल-112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जांच में सूचना भ्रामक पाए जाने पर पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति के खिलाफ चालानी कार्रवाई की, जबकि बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों और मकान मालिक पर भी कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार गुरुवार रात पितना निवासी राजपाल सिंह ने डायल-112 पर सूचना दी कि कुछ बाहरी व्यक्ति नशे की हालत में हुड़दंग कर रहे हैं और आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लमगड़ा प्रमोद पाठक के निर्देशन में जैंती चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ सक्रिय हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


घटनास्थल थाना और चौकी क्षेत्र से काफी दूर होने के कारण पुलिस ने प्रारंभिक स्तर पर मकान मालिक से फोन पर संपर्क किया। मकान मालिक ने बताया कि आपसी कहासुनी के बाद मामला शांत हो चुका है और किसी प्रकार का विवाद नहीं है। इसके बावजूद सूचना देने वाले व्यक्ति की ओर से लगातार कॉल किए जाने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


जांच में सामने आया कि सूचना देने वाला राजपाल सिंह स्वयं शराब के नशे में था और उसने पुलिस को भ्रामक सूचना देकर गुमराह किया। पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि जिन बाहरी व्यक्तियों के संबंध में सूचना दी गई थी, उनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। साथ ही मकान मालिक ने भी किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन नहीं कराया था।


इस पर पुलिस ने राजपाल सिंह के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। वहीं तीन बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन न होने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। मकान मालिक जीत सिंह के खिलाफ किरायेदार सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस अधिनियम के तहत 5,000 रुपये का नकद चालान किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


पुलिस ने सभी संबंधित लोगों को भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी है। साथ ही आमजन से किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन कराने तथा डायल-112 जैसी आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग न करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119