उत्तराखंड…ढप्टी-विजयपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा -खाई में गिरी कार, चालक समेत तीन घायल, दो की हालत गंभीर
बागेश्वर/कांडा। कांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढप्टी-विजयपुर मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांडा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक और महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार कार ढप्टी से विजयपुर की ओर जा रही थी। ढप्टी के समीप चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में 46 वर्षीय चालक दीपक धामी पुत्र केशर सिंह धामी निवासी ढप्टी, 32 वर्षीय अनीता दफौटी पत्नी सज्जन सिंह निवासी दफौट तथा उनकी नौ वर्षीय पुत्री भूमिका घायल हो गईं।
घटना की सूचना ग्राम प्रधान नीमा धामी ने थानाध्यक्ष कांडा बलवंत कम्बोज को दी। बताया गया कि स्कूल जा रहे बच्चों ने कार को खाई में गिरते हुए देखा और तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान चलाकर तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सीएचसी कांडा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिवाकर पांडेय ने बताया कि चालक के सिर और कंधे में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अनीता के सिर, कमर और कंधे में चोट लगी है। बच्ची की हालत सुरक्षित बताई गई है। चालक और महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल