उत्तराखंड…ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 मीटर गहरी खाई में गिरी -दो युवकों की दर्दनाक मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग पर गधोली क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में ट्रॉली में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या यूके02सीए-0073 सुंदरपुर क्षेत्र के पास पूर्वाह्न करीब 11:20 बजे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर में सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

मृतकों की पहचान 23 वर्षीय चतुर राजी निवासी नेपाल तथा 22 वर्षीय उमेश पुत्र रमेश निवासी अजीतपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली अल्मोड़ा और एनटीडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से शवों को बेस अस्पताल भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119