UK…कालाबाजारी पर सख्त होंगे वार -जरूरी सामानों की कीमतों पर सरकार की कड़ी नजर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को सचिवालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ प्रदेश में खाद्यान्न और दैनिक जरूरत की वस्तुओं की उपलब्धता तथा कीमतों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में आमजन को जरूरी सामान उचित दरों पर निर्बाध उपलब्ध कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

मुख्य सचिव ने आयुक्त खाद्य से प्रदेश में दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बाजार में खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता एवं कीमतों पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

उन्होंने साफ कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी और कृत्रिम अभाव पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए बाजारों, गोदामों और थोक विक्रेताओं पर नियमित निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को राहत देने और बाजार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी जिलों, खासकर चारधाम यात्रा से जुड़े जनपदों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी अनियमितता पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119