उत्तराखंड…कूलर का स्विच बना काल! खेलकर लौटे 14 वर्षीय किशोर की करंट से दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एफटीआई) परिसर में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। खेलकर घर लौटे 14 वर्षीय किशोर की कूलर चलाने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां बेसुध हो गई, जबकि पिता बेटे के शव से लिपटकर बिलखते रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

जानकारी के अनुसार मूलरूप से हरीशताल निवासी संतोष आर्या पिछले करीब 14 वर्षों से हल्द्वानी स्थित फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर में दैनिक वेतनभोगी वाचर के रूप में कार्यरत हैं। विभाग की ओर से मिले सरकारी आवास में वह पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं।

बताया गया कि गुरुवार शाम उनका छोटा बेटा राकेश आर्या अपने बड़े भाई के साथ खेलकर घर लौटा था। बाहर से आने के बाद उसे तेज गर्मी लग रही थी। उसने कमरे में रखा कूलर चलाने के लिए स्विच ऑन करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

राकेश की चीख सुनते ही परिवार के लोग दौड़ पड़े, लेकिन तब तक उसका शरीर करंट से जकड़ चुका था। किसी तरह बिजली सप्लाई बंद कर उसे छुड़ाया गया और आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। किशोर की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119