Uk…मुनस्यारी मॉडल पर राज्यपाल मुग्ध, बोले— पर्यटन, संस्कृति और रोजगार का बन रहा नया केंद्र

खबर शेयर करें 👉

मुनस्यारी/ पिथौरागढ़। उत्तराखंड के राज्यपाल ने अपने दो दिवसीय मुनस्यारी दौरे के दौरान नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मुनस्यारी में तेजी से विकसित हो रही पर्यटन गतिविधियों, महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक भागीदारी की जमकर सराहना की।

राज्यपाल ने नंदा देवी मंदिर परिसर और आसपास विकसित पर्यटन सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए जिला प्रशासन की प्रशंसा की। उन्हें मिलम, खलिया टॉप, बिर्थी और पंचाचूली समेत क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार

मंदिर परिसर में लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन करते हुए राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता और विपणन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध कराने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा उत्तराखंड की पहचान वैश्विक स्तर तक पहुंचेगी।

राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर

इसके बाद राज्यपाल ने वर्ष 2023 में ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ का सम्मान प्राप्त कर चुके का भ्रमण किया। उन्होंने सरमोली के सामुदायिक पर्यटन और होमस्टे मॉडल को सतत विकास, महिला सशक्तीकरण और स्थानीय सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सरमोली का मॉडल राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि मुनस्यारी आज उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुका है। वर्तमान में यहां लगभग 120 होमस्टे, 32 होटल, एक दर्जन से अधिक लॉज, तीन गेस्ट हाउस और 50 से अधिक टेंट पर्यटकों को आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-टनकपुर में मामी-भांजे से 1.104 किलो अफीम बरामद, कीमत 2.10 लाख रुपये

उन्होंने कहा कि मुनस्यारी में पर्यटन, संस्कृति, प्रकृति और स्थानीय आजीविका का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहां के होमस्टे, स्थानीय उत्पाद और महिला स्वयं सहायता समूह न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान दिला रहे हैं। राज्यपाल ने स्थानीय युवाओं और महिलाओं से पर्यटन एवं लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119