उत्तराखंड : फर्जी शस्त्र लाइसेंस कांड में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार -अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। उत्तराखंड एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर हथियार खरीदने और उनका उपयोग करने के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, 65 कारतूस तथा तीन कूटरचित शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिछले करीब एक माह से एसटीएफ अवैध हथियारों और फर्जी लाइसेंस धारकों के खिलाफ गोपनीय जांच चला रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि कुछ लोगों ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से जारी दर्शाए गए फर्जी शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर काशीपुर गन हाउस से हथियार खरीदे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

एसटीएफ निरीक्षक महेंद्र पाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली काशीपुर में नौशाद हुसैन, नसीम, मोहम्मद दानिश उर्फ दानू, सौरभ अग्रवाल, विशाल राजपूत, गुरताज सिंह, जतिन कांडपाल, मनजोत सिंह, अजीम और गौरव अग्रवाल समेत 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जांच में शाहजहांपुर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से स्पष्ट हुआ कि आरोपियों के नाम पर कोई भी शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं किया गया था। इसके बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नौशाद हुसैन, जतिन कांडपाल और अजीम को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

पुलिस के अनुसार नौशाद के पास से एक .30 बोर पिस्टल, 28 कारतूस और फर्जी लाइसेंस, जतिन के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, 18 कारतूस तथा फर्जी लाइसेंस, जबकि अजीम से एक .30 बोर पिस्टल, 19 कारतूस और कूटरचित लाइसेंस बरामद किया गया।

एसटीएफ इससे पहले भी फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच में सामने आया है कि बाहरी राज्यों से फर्जी लाइसेंस तैयार कर उन्हें उत्तराखंड में स्थानांतरित दिखाकर हथियारों का अवैध उपयोग किया जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

सूत्रों का दावा है कि इस मामले में प्रदेश के कई अन्य चेहरे भी एसटीएफ की रडार पर हैं। एसटीएफ पिछले दो माह से विभिन्न राज्यों के जिलाधिकारी कार्यालयों और शस्त्र लाइसेंस जारी करने वाली एजेंसियों से हजारों लाइसेंसों का सत्यापन कर रही है। जांच के दायरे में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

इस कार्रवाई में एसटीएफ के निरीक्षक एमपी सिंह, निरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक जगदीप नेगी, प्रकाश भगत सहित एसटीएफ और काशीपुर पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119