UKNEWS…गुरु के वेश में दरिंदा : 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म -गर्भ ठहरने पर खिलाई गर्भपात की दवा, शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के एक हाईस्कूल में अध्ययनरत 10वीं कक्षा की छात्रा के गर्भवती मिलने के बाद पुलिस ने उसी विद्यालय में तैनात एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पीएचसी कनालीछीना लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकीय जांच में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


प्रारंभिक जांच और छात्रा के बयान के आधार पर आरोप है कि विद्यालय में तैनात शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर शिक्षक ने उसे गर्भपात की दवा दी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और अधिक रक्तस्राव होने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


पीएचसी कनालीछीना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत धानिक ने बताया कि छात्रा की हालत गंभीर थी। गर्भावस्था की पुष्टि होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


क्षेत्राधिकारी केएस रावत ने बताया कि प्राप्त तहरीर और जांच के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119