Uk…नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में भारतीय भाषा समर कैंप शुरू हबच्चों ने सीखी बंगाली, भोजपुरी और थारू बोली

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरिया मझोला एवं राजकीय इंटर कॉलेज बग्घा चौवन में आयोजित कैंप में बच्चों को विभिन्न भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित कराया गया।

राउमावि बिरिया मझोला में कैंप के दूसरे दिन बच्चों को सामानों, साग-सब्जियों आदि के नाम कुमाऊंनी, भोजपुरी और थारू बोली में सिखाए गए। साथ ही यातायात संकेतों की जानकारी, सामानों की खरीद-बिक्री, रेस्टोरेंट में नाश्ता एवं भोजन का ऑर्डर देने जैसी गतिविधियां रोल प्ले के माध्यम से कराई गईं।
इस अवसर पर महेंद्र प्रताप पांडेय ने कहा कि मातृभाषा ही हमारी भावनाओं, सुख-दुख और वास्तविक आनंद को सबसे बेहतर तरीके से व्यक्त करती है। सन्दर्भदाता रमेश चंद्र तिवारी ने भोजपुरी गीत प्रस्तुत करते हुए दुकानदार का रोल प्ले भी किया। कार्यक्रम में अनूप कुमार पाठक, भगवान चंद, दिनेश चंद्र शर्मा, तारावती, रघुबर सिंह बिष्ट और शीला सहित कई लोग मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

वहीं सुदूरवर्ती गांव बग्घा चौवन स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार से समर कैंप का शुभारंभ हुआ। इस बार कैंप में बंगाली भाषा का चयन किया गया है। बच्चों ने वंदना, स्वागत गीत, समूहगान, बंगाली भाषा की शब्दावली, अभिवादन शब्द, परिचय, खरीदारी और सड़क यातायात नियमों से संबंधित गतिविधियों में भाग लिया।
प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने बच्चों को समर कैंप से सीख लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। नोडल अधिकारी भीम प्रकाश ने बताया कि समर कैंप बच्चों और किशोरों के लिए शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक सामूहिक प्रशिक्षण गतिविधि है, जिससे सीखने और मनोरंजन का समन्वय होता है। इस दौरान किशोर कुमार, अतुल कुमार राठौर, लीला धामी और गोविंद चंद आदि उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

इधर राजकीय प्राथमिक विद्यालय खटीमा द्वितीय में आयोजित समर कैंप में बच्चों को योग एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। योगाचार्य एवं योग चिकित्सक हरीश चंद्र ओझा ने बच्चों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया।
प्रधानाध्यापक अरविंद गोस्वामी ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कृति, स्वास्थ्य, भाषा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में सतेंद्र सिंह, मोनिका सक्सेना, रीता दीपक, शांति, दीपा, सावित्री, महेश रौतेला, सोबरन सिंह और गौरीशंकर आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119