उत्तराखंड…नदी में बह रहे नेपाली बुजुर्ग को एसएसबी जवानों ने बचाया -साहस और सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों की सतर्कता, साहस और त्वरित कार्रवाई से एक नेपाली नागरिक की जान बच गई। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के साथ-साथ मानवीय दायित्वों का निर्वहन कर रही एसएसबी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है।

जानकारी के अनुसार बी समवाय मेलाघाट के ओपी ड्यूटी स्थल के निकट जगबुड़ा नदी में एक नेपाली नागरिक तेज बहाव में बहने लगा। ड्यूटी पर तैनात एसएसबी जवानों ने जैसे ही वृद्ध को डूबते देखा, तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े और सूझबूझ के साथ ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

बताया गया कि नेपाल के ग्राम सैनिक टोल, वार्ड नंबर-08 निवासी 67 वर्षीय जसवीर दमाई नदी के रास्ते मेलाघाट बाजार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जगबुड़ा नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण उनका पैर फिसल गया और वह धारा में बहने लगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

मौके पर तैनात आरक्षी भूपेंद्र सिंह और आरक्षी महेश चंद्र ने बिना समय गंवाए नदी में उतरकर वृद्ध को बाहर निकाला। इसके बाद जवानों ने उन्हें सीपीआर और प्राथमिक उपचार दिया, जिससे उनकी हालत सामान्य हो सकी।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने एसएसबी जवानों के साहसिक एवं मानवता पूर्ण कार्य की जमकर सराहना की। वहीं एसएसबी ने नेपाली नागरिक को सुरक्षित वापस नेपाल भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के मार्गदर्शन में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ आपदा और आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119