UK…तलाक पर अंगूठा नहीं लगाया तो टूटा कहर! विवाहिता का आरोप- ससुरालियों ने घर में घुसकर पीटा, चुन्नी खींच दी जान से मारने की धमकी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा जबरन तलाक के कागजों पर अंगूठा लगवाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुड़की के गांव टांडा भनेड़ा निवासी नौरीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह वर्ष 2021 में सफरपुर निवासी निसार के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति द्वारा उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। परिस्थितियां बिगड़ने पर वह पिछले एक वर्ष से अपने मायके में रह रही है। पीड़िता का कहना है कि इसी बात को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

नौरीन के अनुसार, 27 मई को उसके परिवार के सदस्य एक परिचित की शोकसभा में गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पति निसार, देवर इसरार तथा जेठानियां इमराना और शाहजहां कथित तौर पर जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने तलाक के दस्तावेजों पर अंगूठा लगाने का दबाव बनाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

पीड़िता का कहना है कि जब उसने दस्तावेजों पर अंगूठा लगाने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि देवर इसरार ने उसकी चुन्नी खींची और जान से मारने की धमकी दी।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को एकत्र होता देख आरोपी कथित रूप से धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK: सहस्रधारा रोड की 18 बीघा पुश्तैनी जमीन का फर्जीवाड़ा -हाईकोर्ट के आदेश पर बिल्डर समेत दो पर केस

कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119