उत्तराखंड…वाहनों की भीड़ में कुचला गया राहगीर : बोलेरो का पहिया सिर से गुजरा -मौके पर दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव क्षेत्र में नैनीताल रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के पास उस समय हुआ, जब व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और बोलेरो का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि उसे संभलने या बचने का कोई अवसर नहीं मिल सका। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
पहचान नहीं, मौत ने छीनी पहचान
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
हादसे से थमा ट्रैफिक, हाईवे पर लगा जाम
दुर्घटना के बाद नैनीताल रोड पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया।
बोलेरो कब्जे में, चालक पर कार्रवाई की तैयारी
पुलिस ने हादसे में शामिल बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कैंची धाम मेले के बीच बढ़ा ट्रैफिक, बढ़ी चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम स्थापना दिवस के चलते इन दिनों हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। बाहरी राज्यों और पर्वतीय इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के कारण सड़कों पर भीड़ बढ़ी है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच और मृतक की पहचान में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रेम की कीमत मौत? दलित युवक केतन लाल की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरेगा महिला एकता मंच
उत्तराखंड…जागेश्वर धाम में मनमानी पर पुलिस का शिकंजा,टैक्सी चालकों को सख्त चेतावनी—श्रद्धालुओं से बदसलूकी और ओवरचार्जिंग बर्दाश्त नहीं