UK…बैल के हमले में महिला घायल -जिला अस्पताल में उपचार के बाद मिली छुट्टी

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । डीडीहाट के मिर्थी क्षेत्र में बैल के हमले में एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव से पहले उक्रांद की पहली सूची जारी -16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मिर्थी निवासी 42 वर्षीय सुनीता देवी पर अचानक बैल ने हमला कर दिया। हमले में महिला की कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में हल्की चोटें आईं। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. आशु अवस्थी की टीम ने महिला को भर्ती कर उपचार किया। उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य होने पर उसे छुट्टी दे दी गई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119