उत्तराखंड : दोस्ती बनी मौत की साजिश, युवक की हत्या कर शव खाई में फेंका -दो गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भवाली रोड कैंट क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव खाई में फेंकने के सनसनीखेज मामले में तल्लीताल पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।


तल्लीताल थाना पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल को भुजियाघाट स्थित शौर्य रिसोर्ट के जनरल मैनेजर भावेश पाण्डे ने तहरीर देकर बताया था कि होटल में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय (33) निवासी दुभना देवलीखेत, थाना रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा, 22 अप्रैल को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि वह घर भी नहीं पहुंचा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में युवक का शव बरामद होने पर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के दोस्त कमल सिंह बिष्ट पुत्र गोधन सिंह बिष्ट निवासी सौड़ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट तथा रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय ललित सिंह बिष्ट, निवासी सौड़ को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119