UKnews-बहादराबाद में पुलिस मुठभेड़, बदमाश ने झोंके फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

खबर शेयर करें 👉

–तीन आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और 315 बोर का तमंचा बरामद, हथियार सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

हरिद्वार। बहादराबाद में अवैध हथियारों की सप्लाई की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और 315 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के होटल ग्रैंड लज्जा के पास कुछ बदमाश अवैध पिस्टलों की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली बहादराबाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एंबुश लगा दिया। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया, जबकि तीसरा आरोपी पुलिस को देखकर गन्ने के खेत की ओर भाग निकला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चारा काटने गई महिला पर दो भालुओं का जानलेवा हमला -दर्दनाक मौत से गांव में दहशत

पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो खेत में छिपकर भाग रहे आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आम के पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर पुलिस अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र मंगता (25), निवासी वाल्मीकि बस्ती, शिव मंदिर के पास बहादराबाद और भूपेंद्र पुत्र विजय कुमार (23), निवासी मंसूरपुर झोरा, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुकुल पुत्र कन्हैया (25), निवासी ग्राम बमोरी, सरधना, मेरठ है। मुठभेड़ में मुकुल घायल हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के अंतरराष्ट्रीय छात्र ने हासिल किया प्रथम रनर-अप स्थान

पुलिस के मुताबिक, मुकुल के कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं, जबकि भूपेंद्र के पास से 315 बोर का तमंचा मिला है। एसएसपी ने बताया कि अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे और किन लोगों तक उनकी सप्लाई की जानी थी। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास और हथियार तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119