UKNews-रील के चक्कर में पत्नी का ‘जिंदा पिंडदान’! हरकी पैड़ी पर वीडियो वायरल, भड़के संत और पुरोहित

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हरिद्वार की हरकी पैड़ी से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने धार्मिक समाज और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। वीडियो में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की तस्वीर पर थूककर उसे गंगा में प्रवाहित करता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह पत्नी की लगातार रील बनाने की आदत से नाराज था और उसी गुस्से में उसने जीवित पत्नी का प्रतीकात्मक पिंडदान कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


घटना सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों ने इसे सनातन आस्था और धार्मिक परंपराओं का अपमान बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने कहा कि हरकी पैड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और वहां इस तरह की हरकत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने और व्यूज पाने की होड़ में लोग धार्मिक स्थलों की गरिमा तक भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आस्था के केंद्रों को तमाशा बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


पुलिस चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। संबंधित व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास जारी है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


यह मामला सोशल मीडिया की सनक और धार्मिक स्थलों पर बढ़ती गैरजिम्मेदार हरकतों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। धार्मिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति आस्था के केंद्रों पर इस तरह की शर्मनाक हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119