Uk…जनता इंटर कॉलेज में ‘नमाज पास’ वायरल, स्कूल प्रशासन पर उठे सवाल
रुद्रपुर। शहर के प्रतिष्ठित जनता इंटर कॉलेज का एक कथित ‘नमाज पास’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल दस्तावेज में कक्षा 8 के एक छात्र को नमाज अदा करने के लिए पास जारी किए जाने का दावा किया गया है। पास पर कक्षा अध्यापक और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर के साथ विद्यालय की मुहर भी अंकित दिखाई दे रही है।
मामले के सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था और विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार सामान्यतः स्कूलों में स्वास्थ्य संबंधी कारणों, पारिवारिक आवश्यकता अथवा अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में छात्रों को हाफ डे या अवकाश दिए जाने की व्यवस्था होती है। धार्मिक कारणों से नियमित रूप से इस प्रकार की अनुमति देने का कोई स्पष्ट प्रावधान है या नहीं, यह अब जांच का विषय बन गया है।
हालांकि वायरल हो रहे इस पास की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि जनता इंटर कॉलेज पहले से ही कॉलेज परिसर से सटी सरकारी भूमि को लेकर चल रहे विवाद के कारण चर्चा में रहा है। अब ‘नमाज पास’ प्रकरण सामने आने के बाद विद्यालय प्रबंधन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मामले की वास्तविकता क्या है, यह जांच और विद्यालय प्रशासन के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा