उत्तराखंड…इश्क में घर से भागी नाबालिग छात्रा -नकदी-जेवर भी ले गई, युवक पर अपहरण का आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रुद्रपुर की एक 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। छात्रा के घर से जेवरात और नकदी ले जाने की बात भी सामने आई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी आदर्श कॉलोनी में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। बीती 4 मई की रात वह बिना किसी को बताए घर से चली गई और वापस नहीं लौटी। पिता का आरोप है कि आदर्श कॉलोनी निवासी एक युवक उनकी पुत्री का लंबे समय से स्कूल आते-जाते पीछा करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


जिस दिन छात्रा लापता हुई, उसी दिन से आरोपी युवक भी अपने घर से गायब बताया जा रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिवार के अनुसार छात्रा घर से सोने के जेवरात और करीब 60 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


वहीं आदर्श नगर चौकी प्रभारी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119